पटना: बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले शिक्षकों का प्रशिक्षण 1 अप्रैल से शुरू होगा। वहीं, जिन अभ्यर्थियों को अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला है, उनकी काउंसलिंग 20 मार्च के बाद होगी, जिसके बाद उन्हें भी नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

एस सिद्धार्थ ने कहा, “जिन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग पूरी नहीं हुई थी, उनकी काउंसलिंग 20 मार्च के बाद की जाएगी। इसके बाद उन्हें भी जल्द नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं, आज नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को इसी महीने विद्यालय में योगदान कराना होगा।”
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि चौथे चरण की बहाली भी जल्द शुरू होगी, जिससे बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती संभव हो सकेगी।

