1. शिक्षकों को आधार नंबर, कक्षा और विषय की इंट्री करनी होगी ई-पोर्टल पर शिक्षकों का प्रोफाइल अपडेट जरूरी
बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि । ई शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षकों का प्रोफाइल अद्यतन करना होगा। इसके तहत खासकर आधार नंबर, कक्षा व विषय की इंट्री करनी होगी। इसके बाद ही शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए आवेदन को स्वीकार किया जाएगा। इस बाबत माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किया है। बताया गया है कि ई शिक्षा कोष पोर्टल पर कई शिक्षकों का प्रोफाइल अद्यतन नहीं है। इसके चलते उनके स्थानांतरण के लिए निदेशक की ओर से निर्देश दिया आवेदन को स्वीकृत नहीं किया जा रहा है। बड़ी संख्या में शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया है। बताया गया है कि बहुत शिक्षक स्थानांतरण के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए शैक्षणिक कार्य को छोड़कर विभाग के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। निदेशक ने कहा है कि विभाग की ओर से पारदर्शी तरीके से सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्थानांतरण के लिए पूर्व निर्धारित क्रमानुसार प्राथमिकता के आधार पर इसकी इंट्री करवा दें। यदि स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन दिए गए आवेदन के आधार पर किसी शिक्षक का स्थानांतरण नहीं हो पाता है तो ई शिक्षा कोष पोर्टल पर आपत्ति निवारण के लिए विकल्प प्रदान किया जाएगा। शिक्षक इसके माध्यम से पोर्टल से ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
2. शिक्षकों के निदेशालय का चक्कर काटने पर निदेशक ने जताई आपत्ति, डीईओ को पहल करने का निर्देश
पोर्टल पर आपत्ति निराकरण को मिलेगा विकल्प है कि डीईओ यह सुनिश्चित करें जिले के शिक्षक शैक्षणिक कार्य को छोड़कर स्थानांतरण व अन्य स्थापना संबंधित कार्य के लिए अनावश्यक रूप से निदेशालय अथवा विभाग का चक्कर नहीं लगाएं। साथ ही, यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि जिन शिक्षकों का ई शिक्षा कोष पर प्रोफाइल अद्यतन नहीं है, शीर्ष आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में शिक्षकों का अनावश्यक रूप से मुख्यालय पहुंचने से एक तरफ जहां शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है, दूसरी तरफ मुख्यालय स्तर पर विभागीय कार्य में व्यवधान पैदा हो रहा है।
3. पत्नी के पदस्थापन वाले जिले में भेजे गए 2151 शिक्षक पति
राज्य ब्यूरो, जागरण, पटना : शिक्षा विभाग ने रविवार को राज्य के सरकारी विद्यालयों के 2,151 पुरुष शिक्षकों का ऐच्छिक स्थानांतरण किया। स्थानांतरण लेने वाले इन शिक्षकों की पत्नियां भी सरकारी विद्यालयों में ही शिक्षक हैं। इस स्थानांतरण से ये सभी पुरुष शिक्षक अपनी पत्नी के पदस्थापन वाले जिले में पहुंच गए हैं। हालांकि, जिन पुरुष शिक्षकों की पत्नी पटना जिले में पदस्थापित हैं, उनका स्थानांतरण नहीं हुआ है। ऐसे पुरुष शिक्षकों के स्थानांतरण पर बाद में विचार होगा। इनके स्थानांतरण इसलिए नहीं हुए कि पटना जिले में पहले से ही अधिक शिक्षक पदस्थापित हैं। प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला के हस्ताक्षर से जारी आदेश के मुताबिक इस स्थानांतरण से नियोजित शिक्षकों को अलग रखा गया है। स्थानांतरित शिक्षकों के बीच 10 से 20 अप्रैल तक विद्यालय आवंटन होगा। सभी अंतरजिला स्थानांतरित 2,151 पुरुष शिक्षकों की सूची भी जारी कर दी गई है। इस स्थानांतरण के लिए शिक्षा विभाग रविवार को भी खोल कर रखा गया था।
4. उत्तरपुस्तिकाओं की स्क्रूटिनी के लिए कल से करें आवेदन
पटना, कार्यालय संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर वार्षिक परीक्षा 2025 की उत्तरपुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए तिथि जारी कर दी है। यदि कोई परीक्षार्थी किसी विषय में प्राप्तांक से असंतुष्ट हों तो वे अपने उस विषय की उत्तरपुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। परीक्षार्थी वेबसाइट http://www.intermediate.bsebserutiny.com और http://biharboardonline.com पर एक से आठ अप्रैल तक जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 120 रुपये प्रति विषय शुल्क निर्धारित किया गया है। समिति ने कहा है कि यदि उत्तरपुस्तिका के अंदर के पृष्ठों के अंक मुख्य पृष्ठ पर अंकित नहीं हैं, तो उसमें सुधार किया जाएगा। दिए गए अंकों के योग में यदि कोई त्रुटि हो, तो उसमें सुधार किया जाएगा। यदि कोई प्रश्न या उसके खंड के प्रश्नोत्तर अमूल्यांकित हैं, तो उसका मूल्यांकन कर प्राप्तांक में सुधार किया जाएगा।
5. यूपीएस : नई पेंशन योजना के लिए आवेदन कल से शुरू होंगे
ध्यान दें नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय कर्मचारियों को गारंटीशुदा पेंशन देने वाली एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) की शुरुआत एक अप्रैल से होने जा रही है। वर्तमान और नए तैनात होने वाले कर्मचारी इस नई पेंशन योजना में शामिल होने के लिए ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों ही तरीके से आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि कर्मचारियों को आवेदन करते वक्त अपने लिए पंजीकृत पेंशन निधि और निवेश पैटर्न का विकल्प भी चुनना होगा ताकि उनके जमा कोष का उचित तरीके से निवेश हो सके। यह तरीका राष्ट्रीय पेंशन योजना की तर्ज पर काम करेगा।
UPS PENSION यह होगा अंशदान का पैटर्न
1. व्यक्तिगत जमा कोष: इस फंड में कर्मचारी जो 10% अंशदान करेगा, उसे जमा किया जाएगा। साथ ही सरकार की ओर से किए गए 10% अंशदान को भी जमा किया जाएगा।
2. पूल जमा कोष: इस फंड में सरकार अपनी ओर से 8.5 फीसदी का अतिरिक्त अंशदान देगी। इस कोष का निवेश सरकारी योजनाओं में होगा।
पंजीकृत पेंशन निधि चुनने पर निवेश के विकल्प मिलेंगे
■ यूपीएस में पंजीकृत पेंशन निधि का चुनाव करना होगा। ■ यानी सदस्य अपने व्यक्तिगत जमा कोष को पेंशन नियामक पीएफआरडी द्वारा निर्धारित किसी निवेश योजना में लगा सकते हैं। इसमें होने वाला लाभ सीधे कर्मचारी को मिलेगा। यदि कर्मचारी कोई योजना नहीं चुनता है तो वह डिफाल्ट पैटर्न में खुद-ब-खुद चला जाएगा। ■ पंजीकृत पेंशन निधि चुनने पर निवेश के कई विकल्प मिलेंगे।
- पूरे कोष को सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश किया जा सकता है।
- इनमें से किसी एक जीवन चक्र आधारित योजना का विकल्प चुनना होगा।
कंजर्वेटिव फंड: इसमें इक्विटी में अधिकतम निवेश सीमा 25% मॉडरेट फंड: इसमें इक्विटी में अधिकतम निवेश सीमा 50% तक होगी।
इसके साथ ही यूपीएस में शामिल होने की तारीख से तीन साल पूरे होने के बाद सदस्य अपने व्यक्तिगत कोष से 25 फीसदी निकासी रकम निकाल सकते हैं। पूरी योजना के दौरान अधिकतम तीन बार निकासी की जा सकती है। यदि एनपीएस के तहत पहले निकासी की शर्तें लागू होंगी, तो उसे भी इसमें गिना जाएगा।
केंद्रीय कर्मी ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
■ कर्मचारी को सबसे पहले https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html लिंक पर जाना होगा। फिर यूनिफाइड पेंशन स्कीम मेनू के अंतर्गत NPS To UPS माइग्रेशन पर क्लिक करना होगा।
