एनटीए ने नीट परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं, वहीं नवोदय नामांकन में फर्जी टीसी पर शिक्षा विभाग सख्त हुआ है। साथ ही शिक्षकों को वेतन और बकाया भुगतान की प्रक्रिया तेज हो गई है। दरभंगा में शिक्षक अपहरण कर जबरन शादी का मामला भी सामने आया है। पढ़िए शिक्षा जगत की बड़ी खबरें एक साथ।
बिहार के 71 हजार प्रारंभिक विद्यालयों में अप्रैल महीने भर चलेगा रिविजन क्लास का महाअभियान। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने घंटीवार रुटीन जारी किया है। वहीं 650 शिक्षकों का सर्विस रिकॉर्ड नहीं मिलने पर स्थानांतरण अटका है। बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई भी तेज, एनसीटीई ने 15 दिन में रिपोर्ट जमा करने का दिया अंतिम मौका।
