पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए 36,947 सफल अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गई थी। इसके तहत चार चरणों में काउंसिलिंग का आयोजन किया गया।
List of the district Allotment of head teachers
चार चरणों में हुई काउंसिलिंग
शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया गया। काउंसिलिंग का आयोजन निम्नलिखित तिथियों में किया गया:
- पहला चरण: 09 दिसंबर 2024 से 13 दिसंबर 2024 तक
- दूसरा चरण: 08 जनवरी 2025 से 09 जनवरी 2025 तक
- तीसरा चरण: 10 फरवरी 2025
- चौथा चरण: 18 मार्च 2025
इन सभी चरणों के दौरान कुल 35,386 स्थानीय निकाय शिक्षकों ने ऑनलाइन माध्यम से तीन-तीन जिला का विकल्प दिया।
35,333 शिक्षकों के कागजात सही पाए गए
काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले 35,386 शिक्षकों में से 35,333 शिक्षकों के सभी आवश्यक दस्तावेज सही पाए गए। इन शिक्षकों का जिला आवंटन करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा गठित समिति ने बैठक की और सॉफ्टवेयर के माध्यम से जिला आवंटन की प्रक्रिया को पूरा किया।
32,688 शिक्षकों को मिला जिला आवंटन
समिति ने अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए प्राथमिक (प्रथम), द्वितीय और तृतीय विकल्पों एवं जिलावार उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर 32,688 शिक्षकों को उनके पसंदीदा जिलों में पदस्थापित करने की अनुशंसा की।
2,645 अभ्यर्थियों को फिर से देना होगा विकल्प
हालांकि, 2645 अभ्यर्थियों को जिला आवंटन नहीं मिल सका। इन अभ्यर्थियों से पुनः तीन-तीन जिलों के नए विकल्प मांगे जाएंगे, ताकि उन्हें रिक्त पदों के अनुसार जिला आवंटित किया जा सके।
जिला आवंटन सूची जारी
अभ्यर्थियों के जिला आवंटन की सूची को अनुलग्नक के रूप में जारी किया गया है। संबंधित अभ्यर्थी इसे देख सकते हैं और अपने आवंटित जिले की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अगले चरण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
शिक्षा विभाग द्वारा जल्द ही उन 2,645 अभ्यर्थियों से नए विकल्प मांगे जाएंगे, जिनका जिला आवंटन नहीं हो पाया है। विभाग का प्रयास है कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द विद्यालयों में योगदान देने का अवसर मिले।

